गिरिराज सिंह जी ऐसी फैक्ट्री लगाएंगे जिसमें से केवल बछिया ही पैदा होगी , बछड़ा नहीं होगा

अक्सर अपने ध्यानाकर्षित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में रहने वाले गिरिराज सिंह जी , जो वर्तमान में केंद्रीय पशु पालन मंत्री हैं , उन्होंने एक कार्यक्रम में फिर एक ऐसा ही बयान दिया है।

पशुपालन मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी ने कहा कि हम गाय पैदा करने की फैक्ट्री लगा देंगे । इससे आने वाले समय में केवल बछिया ही पैदा होगी। दरअसल IVF टेक्नोलॉजी की बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 2019 - 2020 में पूरे देश में तीस लाख बछिया पैदा करना है । इससे 2025 में हिंदुस्तान में 10 करोड़ बछिया हो जाएंगी और इसके कारण दूध उत्पादन क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी।

इससे कारण दुनिया में,  हमारे यहां दूध की कीमत सबसे कम होगी और लोग ज्यादा से ज्यादा दूध खरीदेंगे।

उन्होंने कहा आईवीएफ तकनीक का उपयोग उन गायों पर किया जाएगा जिन्होंने दूध देना बंद कर दिया है। ”

आप ही बताइए दुनिया में कहीं भी ऐसी तकनीक विकसित नहीं हुई है जिससे की सिर्फ नर या सिर्फ मादा को पैदा किया जा सके। अभी इस पर रिसर्च हो रहा है कि जो ‘जीन’ (नहीं समझे ? जो गुणसूत्रों पर पाए जाते हैं , अरे भाई सीधा सीधा समझ जाइए कि यह एक ऐसा मटेरियल है जिसके कारण बाप - माई का लक्षण उसके बेटवा-बिटिया के अंदर आ जाता है। ) नर पैदा करने के लिए रिस्पांसिबल है और जो मादा पैदा करने के लिए रिस्पांसिबल है उसको कैसे एक्सट्रैक्ट करके इमप्लांट किया जाए।

हालांकि यह पूर्णता प्रकृति के विरुद्ध है। पता नहीं माननीय मंत्री जी को यह ज्ञान कहां से प्राप्त हुआ जो कि अभी संभव ही नहीं है कि केवल बछिया ही पैदा की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

खुद से करें सकारात्मक बातें

आज के इस काल में , काल के कपाल में , अगड़ा कौन , है पिछड़ा कौन