न जाने कितनों में चुनकर लाई थी तुझे

एक दिन टीवी पर न्यूज़ देख रहे थे , उसमें एक बहु अपने बुड्ढी सास को पीट रही थी । यह घटना कैमरे में कैद हो गई थी ।  पता नहीं इसको देख कर के हमारा मन बड़ा ही व्याकुल हो गया , मैं वहां से उठा तो अनायास ही ये पंक्तियां बनने लगी ....

“ न जाने कितनों में चुनकर लाई थी तुझे ,
बड़ी ही धूमधाम से घर की बहू बनाई थी तुझे ।

तेरी आंखों में , तेरी मां का प्यार देखा था
मेरी आंखें धूमिल का हुई , पल भर में बुढ़िया बनाई मुझे ।।

जो हस्र आज मेरी है ,
 याद रख ! कल भी तेरी होगी 
तेरे आंखों के सामने भी रात अंधेरी होगी

चिराग घर में मेरे , जो है जल रहा
न आज मेरी है , न कल तेरी होगी ।। ”

Comments

Popular posts from this blog

आज के इस काल में , काल के कपाल में , अगड़ा कौन , है पिछड़ा कौन

खुद से करें सकारात्मक बातें